Gangapar News: छात्र नेता की पत्नी का निधन, शोक
गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कोइलीतारा मनकवार गांव निवासी समाजसेवी व छात्र नेता अभिषेक पटेल की धर्म पत्नी रेनू पटेल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि अभिषेक की पत्नी रेनू विगत दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित थी।परिजनों ने स्थानीय स्तर से लेकर लखनऊ तक के कई नामचीन अस्पतालों में इलाज करवाया लेकिन अंततः रविवार को उनका निधन हो गया। समाजसेवी अभिषेक पटेल का अभी तीन वर्ष पूर्व ही रेनू पटेल के साथ विवाह हुआ था। निधन की सूचना होते हो समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.