Gangapar News: छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ, बैज पहनकर संभाला नेतृत्व
गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रयाग पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व सौंपे गए। बैज धारण करने के बाद छात्र नेताओं ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और परंपराओं को बनाए रखने के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।समारोह का आयोजन समारोह के दौरान स्कूल कैप्टन विनी त्रिपाठी तथा स्कूल वाइस कैप्टन अनय शुक्ला को छात्र नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चारों सदनों के कैप्टनों का भी चयन कर उन्हें नेतृत्व का दायित्व दिया गया। येलो हाउस कैप्टन शिवांश चौरसिया, ब्लू हाउस कैप्टन श्रेया राज पाण्डेय, ग्रीन हाउस कैप्टन हिमांशु शुक्ला तथा रेड हाउस कैप्टन मोहम्मद अहमद ने अपने-अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.