Gangapar News: छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध की दी जानकारी
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना उतरांव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरएन इंटर कॉलेज, निमिथरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक रितेश दुबे, महिला उपनिरीक्षक पूजा पांडेय, शालिनी गौतम, आरक्षी रिक्रूट रिक्की विश्वकर्मा तथा साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक विक्की प्रसाद, हरिशंकर सिंह एवं शिवम ने छात्राओं को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.