Gangapar News: छात्राओं का पांव पखार कराया कन्या भोज
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: मां शिवकुमारी शुक्ला इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर के प्रबंधक लाला शुक्ल ने अपने विद्यालय की छात्राओं का पांव पखार टीका लगाकर विधिवत पूजा करते हुए कन्या भोज का आयोजन किया। इस मौके पर प्रबंधक ने कार्यक्रम में मौजूद थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का भी स्वागत किया और उन्हें मां शारदा की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। लाला शुक्ल ने बताया कि वह हर वर्ष के शरदीय नवरात्र में विद्यालय की पंद्रह वर्ष के भीतर की कन्याओं चाहे वह जिस वर्ग से आती हो का उनके अंदर मां के अनन्य रूप को देखते हुए उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें सुंदर पकवान का भोग लगवाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.