गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: मांडा के कोसड़ाकला ग्राम पंचायत के लोहरान बस्ती के तमाम ग्रामीण घर से लगभग छह सौ मीटर दूर से अपने तार से कनेक्शन लेकर किसी तरह घर रोशन कर रहे हैं। इस बस्ती के 39 उपभोक्ता नियमित रुप से बिजली का बिल भी वर्ष 2005 से ही विभाग को दे रहे हैं। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित कोसड़ाकला ग्राम पंचायत के लोहरान बस्ती के रामराज पटेल, बुलबुल मौर्या, कैलाश मौर्या, दुखी तिवारी , सुरेश मौर्या, हरी कृष्ण शर्मा, ओम् मणि शर्मा, राजकुमार गुप्ता, हीरामणि पटेल, रामचंद्र मौर्या, शिव शंकर मौर्या, शिव समर्थ विश्वकर्मा, जटा शंकर विश्वकर्मा, हिंछलाल विश्वकर्मा, लल्लू राम विश्वकर्मा आदि ने बताया कि इन लोगों ने वर्ष 2005 में गांव में सौभाग्य योजना में विद्युतीकरण के दौरान कनेक्शन लिया था। वर्ष 2005 से अब तक इस बस्ती में विद...