गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित आंधी बाजार के चौराहे पर एक पोल पिछले एक महीने से टूटकर मकान के छज्जे सहारे टिका है। लेकिन अभी इसी क्षतिग्रस्त पोल के सहारे बिजली आपूर्ति जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे का खतरा बरकरार है। पंकज यादव और राजपति यादव सहित कुछ दुकानदारों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल संबंधी कई बार शिकायत नेवढ़िया उपकेंद्र के अधिकारियों से की गई। महीनेभर बीतने के बावजूद समाधान नहीं किया जा सका है। उपकेंद्र में फिर लिखित शिकायत की गई है। दुकानदारों और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल टूटे पोल को बदलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...