Gangapar News: चौबीस घंटे पहले लापता महिला का शव कुंए में मिला
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: चौबीस घंटे पहले घर से लापता हुई विधवा महिला का शव घर के निकट के कुंए में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है।
महिला की पहचान फूलपुर कोतवाली अंतर्गत चक मोहम्मद उर्फ़ पूरे सुदी की 32 वर्षीय ममता सरोज का विवाह लगभग एक दशक पूर्व हंडिया कोतवाली अंतर्गत झिरिहिरी गांव के संजय सरोज से हुई थी। दंपती की तीन संतानें भी हैं जो कि अपने मूल निवास में रहते हैं। गत वर्ष पति संजय का निधन हो गया था तभी से ममता अवसाद में चली गई थी।
शव की तलाशजिस कारण वह बच्चों को ससुराल छोड़ मायके पूरे सुदी में ही रह रही थी। बुधवार भोर से ही वह मायके से लापता थी। परिजन हर संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन कर चुके थे पर कहीं पता न चल सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.