गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: चौबीस घंटे से विद्युत उपकेंद्र गौहनिया क्षेत्र के ज्यादातर गांवों की बिजली गायब है, जिससे बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी न होने से बिजली,पानी के बिना इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।

बिजली कटौती की वजह उप केंद्र गौहनिया से संबंधित क्षेत्र की बाजारों और गांवों की बिजली शनिवार को दिन रात और रविवार को पूरे दिन गायब हो गयी। गायब बिजली रविवार तक बहाल नहीं हो पायी है। बारिश और तेज हवा में बिजली व्यवस्था खासी प्रभावित हुई है। हर रोज 12 घंटे तक लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ रहा है। आने वाले नौरात्रि के दिनों में यह परेशानी और बढ़ सकती है। खास कर यमुनापार के गौहनिया उपकेंद्र के विभिन्न क्षेत्रों में हर दिन कई बार बिजली कटौती की जा रही है। ऐसे में विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं।

उपभोक्ताओं की शिकायतें...