गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। थाने के चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने और बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग उठाई। एसीपी ने उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सोमवार की शाम फूलपुर एसीपी राज कुमार सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने असलहों के रखरखाव, कार्यालय में रखे अभिलेखों, हवालात समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चौकीदारों की मांगें निरीक्षण के बाद एसीपी ने थाने में तैनात करीब 40 चौकीदारों के साथ बातचीत की। चौकीदारों ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से उनका मानदेय नहीं बढ़ा है। वर्तमान महंगाई में ढाई हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। पहले उन्हें ड्रेस, क...