गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार समेत आसपास के कई बाजारों में कई दिनों से चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों द्वारा चीनी के दाम बढ़ने की बात कहते हुए इसे 65 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मनमाने दाम पर बिक रही चीनी, 70 रुपये तक पहुंचा भावकीमतों की बढ़ती प्रवृत्ति वहीं प्याज भी 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। रामनगर, सिरसा और ऊंचडीह बाजार सहित अन्य बाजारों में चीनी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। सोशल मीडिया पर चीनी के दाम बढ़ने की सूचनाएं प्रसारित होने के बाद आम उपभोक्ताओं में भी कीमतें और बढ़ने की आशंका दिखाई दी। इसी के चलते लोग भविष्य में महंगाई से बचने के लिए अधिक मात्रा में चीन...