Gangapar News: चिकित्सा शिविर में 395 मरीजों का हुआ परीक्षण
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के बैनर तले मंगलवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में लालगोपालगंज स्थित कुद्दूसी दवाखाना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 395 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव के अलावा डॉ. प्रभात, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. आदिति और डॉ. सुकरित कौर ने मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया। फिजियोथैरेपिस्ट फैजुस्सलाम, डॉ. इमरान, शेबू कुद्दूसी, शाश्वत मिश्र समेत अन्य स्टाफ ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। कुद्दूसी क्लीनिक के निदेशक डॉ. कुद्दूसी ने चिकित्सकों, मेडिकल टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.