Gangapar News: चार वर्षों से कब्जे के लिए दौड़ रहा फरियादी
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: शनिवार को तहसील बारा के सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज दिनेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिवस में ग्राम पंचायत तातारगंज निवासी कल्लू,अजय शंकर ने शिकायती पत्र दिया कि वह चार साल से अपनी जमीन पर कब्जा के लिए तहसील और थाना का चक्कर लगा रहा है किंतु समाधान दिवस में हर बार पुलिस के पास भेज दिया जाता है।
शिकायती मामलों की सुनवाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ की प्रबंध समिति ने भी पुनः शिकायती पत्र दिया और आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत लेदर में विद्यालय की लगभग चौतीस बीघा भूमि पर दबंग कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दिया है किंतु कार्रवाई शून्य रही। एसडीएम बारा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार शंकरगढ़ को तुरंत मौके पर जाने का आदेश दिया और कहा कि न केवल विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.