गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर नाले में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालवाकर उसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जनक कुमार आदिवासी पुत्र चंद्रशेखर आदिवासी निवासी जिगना थाना शंकरगढ के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतपुलिस की जांच पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के बराडीह कॉलोनी के समीप महुआ नाले में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पानी में तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल शंकरगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकालवाया। काफी प्रयास ...