गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: चार दिनों तक लगातार बरसात के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन दिन भर बादल छाये रहे। अनवरत बरसात के चलते सब्जियों, सड़कों, बिजली के पोल और जर्जर विद्युत तारों का काफी नुकसान हुआ। अगैती धान की खेती भी इस दौरान तेज हवा के चलते खेतों में धराशाई होकर नष्ट हो गयी। चार दिनों तक लगातार हुई बरसात के बाद रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और बरसात नहीं हुई, लेकिन पूरे दिन बादल छाये रहे। चार दिनों तक अनवरत बरसात और तेज हवा के चलते मांडा क्षेत्र के मांडा खास , गिरधरपुर, बामपुर सहित विभिन्न गांवों में दर्जनों बिजली के पोल तथा जर्जर विद्युत तार टूटकर धराशायी हो गये। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा क्षेत्र में कई रास्तों व तारों पर गिरे पेड़, तीन दिन से नहीं मिली बिजली विद्युत तार और पोल टूटने से विभिन्न गांवों की बि...