गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: सप्ताह भर से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के अनेक गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, किंतु गुरुवार को वर्षा में आंशिक विराम से बाढ़ का खतरा टल गया है। इसके बाद भी बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तहसील प्रशासन मुस्तैदी के साथ सतत निगरानी बनाए हुए हैं। चाकघाट में चंद्रपुर मार्ग, खक्खा, बॉर्डर रोड, अस्पताल के आसपास निचले स्थानों पर जल भराव है, पूर्वी क्षेत्र, बरहोपार मांगी, कोरांव, चंद्रपुर, देवरा, पानसी, सतपुरा मार्ग, चन्दई इत्यादि स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद चाकघाट के सीएमओ शंखधर पांडेय अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...