गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में सोमवार को एक चलती ई-रिक्शा की बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बैटरी फटने के बाद ई-रिक्शा से धुआं निकलने लगा। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।लालगोपालगंज कस्बे के दानियालपुर निवासी एक युवक नगर पंचायत कार्यालय में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अतिरिक्त आय के लिए ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को वह अपने घर से मानिकपुर जाने वाली सवारियों को लेने जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि अचानक ई-रिक्शा के अंदर लगी बैटरी में तेज धमाका हुआ और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के समय ई-रिक्शा में कोई यात्री सवार नहीं था। चालक ने तत्काल वाहन को सड़क ...