गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से चक्रवात की चेतावनी और बुधवार सुबह से आसमान में छाई बदली ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार धान की फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए किसान दिन-रात जुटे हैं।क्षेत्र में अब तक करीब 65 प्रतिशत किसान धान की अगेती फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित घर पहुंचा चुके हैं। वहीं, शेष किसान फसल पकने के साथ ही कटाई में लगे हैं। चक्रवात की आशंका से किसानों को डर है कि बारिश हुई तो खेतों में कटी पड़ी धान की फसल बर्बाद हो सकती है।रूदापुर के किसान कमलेश कुमार यादव, अमन पटेल, राकेश पाल, चिरौरा के जगतपाल यादव, संदीप जायसवाल तथा नरई के आशाराम यादव, पिंटू और मंगला तिवारी ने बताया कि खेतों में सूखने के लिए छोड़ी गई धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है। ...