Gangapar News: चकरोड पर बने चार मकान होंगे जमींदोज, मिला नोटिस
गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। हाईकोर्ट के निर्देश पर नेवढ़िया के चकरोड संख्या 2417 निर्मित चार दलितों के घर ढहाए जाने की तैयारी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह कर चुका है। एसडीएम अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को दोपहर नायब तहसीलदार नंदलाल राजस्व टीम के साथ नेवढ़िया के पसियान बस्ती पहुंचे तो जानकारी मिलते ही अवैध कब्जा धारकों में हड़कम्प मच गया। नायब तहसीलदार ने चकरोड की जमीन पर मकान बनाने वालों को नोटिस देते हुए बताया कि यदि व तीन दिनों के भीतर अपना मकान खुद से नहीं गिरा लेते तो स्थानीय प्रशासन जेसीबी से ढहवा देगा।नेवढ़िया गांव के अरुण कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रखी थी, जिसमें उन्होंने सरकारी चकरोड पर मकान बनाए जाने की शिकायत करते हुए निर्माण कार्य हटाए जाने की मांग कर रखी थी। न्यायालय ने मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.