गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: रोज सुबह घोड़े से घुड़सवारी करने वाले वृद्ध को उन्ही के घोड़े ने लात मार दी, जिससे वो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर नगर पंचायत अंतर्गत फरीदाबाद मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय संतोष पांडेय घोड़ा पाले हुए थे। प्रतिदिन सुबह घुड़सवारी कर भ्रमण करते थे। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी घोड़े के साथ टहलने के लिए घर से निकले थे। लगभग साढ़े सात बजे वे तकिया मौजा के नहर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान घोड़े की पीठ पर बार बार मक्खी बैठ रही थी, जिससे घोड़ा बार बार बिदक रहा था। जैसे ही वो पीठ पर बैठी मक्खी को उड़ाने के लिए पीछे की ओर गए। अचानक घोड़े ने पैर से लात मार दी। लात उनके नाजुक अंग पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घ...