गंगापार, नवम्बर 14 -- घटना का विवरण Gangapar News: घूरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन उठा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गौहनिया निवासी थाना घूरपुर ने तहरीर में बताया है कि 14 नवंबर को उनकी 20 वर्षीय पुत्री अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उनकी एक परिचित युवती निवासी गौहनिया थाना घूरपुर अपने साथ शनिवार की लगभग दोपहर 12:30 बजे सेमरा कल्बना रीवा रोड ले गई थी। आरोप है कि इसके बाद जो साथ में युवती को ले गई थी ने दूरभाष पर परिजनों को सूचना दी कि युवती को मोटरसाइकिल सवार युवक अपनी गाड़ी पर जबरन खींचकर बैठा लिया। आरोपी धमकी देते हुए प्रयागराज की ओर भाग गया। कुछ लोगों ने मोबाइल से फोटो कैदकर लिया जिसमे दो युवक दिख रहे एक बाइक पर बैठा है और...