गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: यातायात माह के तहत विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ सोमवार को किया गया। अभियान की शुरुआत थाना घूरपुर परिसर और क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और स्कूलों के पास से की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। अभियान के पहले दिन थाना घूरपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और मुख्य बाजारों में लोगों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक घूरपुर हरकेश सिंह, आशुतोष सिंह, विशाल चौहान, दीपक कुमार, मनोज सिंह यादव, प्रज्ञा शुक्ला और सुषमा यादव मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Mau News: नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों के पालन की अपील यह भी पढ़ें- Banda...