गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: घूरपुर पुलिस ने न्यायालय के वांछित चार वारंटियों को पकड़ कर रविवार को जेल भेजा है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बसवार गांव निवासी भोदूं भारतीय पुत्र हरीलाल, रज्जन निषाद पुत्र सूबेदार निषाद व नन्हका उर्फ विजय निषाद पुत्र पंचम लाल निषाद और बड़ी बोगी निवासी रामबली पासी पुत्र कल्लू पासी को गिरफ्तार के न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। चारों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...