Gangapar News: घर से बैंक के लिए निकली युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। घर से बैंक जाने के लिए निकली युवती लापता हो गई। उसके पिता के तहरीर पर युवती के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी क्षेत्र के नेवढ़िया खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उसकी 31 वर्षीया बेटी गुरुवार को सुबह दस बजे पंजाब नेशनल बैंक मांडा रोड जाने के लिए घर से निकली, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद है। तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.