गंगापार, सितम्बर 21 -- Gangapar News: दो सप्ताह से एक युवक के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए लोगों से युवक के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस या परिजनों को सूचना देने की अपील की है। मऊआइमा के सुल्तानपुर खास निवासी मो. तौफीक के अनुसार उनका 19 वर्षीय पुत्र मो. हारून उर्फ छेदी आठ सितंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मऊआइमा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...