गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। हमले में दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मऊआइमा के रामनगर गंसियारी निवासी गयादीन के अनुसार, शुक्रवार रात करीब दस बजे पड़ोसी लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घर में घुसने पर भी आरोपियों ने गयादीन और उनकी पत्नी विमला देवी को पीटा। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराने के बाद गयादीन की तहरीर पर कुलदीप यादव, राजा राम, हरिश्चंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...