Gangapar News: घर में घुसकर की मारपीट, सात नामजद समेत दस पर केस
गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के कुढा महेशगंज गांव में घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में शिव बहादुर सिंह निवासी कुढा महेशगंज ने आरोप लगाया है कि 26 जुलाई को वह अपने घर पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घटना में शिव बहादुर सिंह तथा उनके पौत्र सिद्धेश विनायक घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष प्रभावशाली है तथा पूर्व में भी कई मामलों में नामजद रह चुका है। उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.