गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: चोर की आशंका होने पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने 151 में युवक का चालान कर दिया। थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर पुलिस चौकी अंतर्गत दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव निवासी विपिन यादव पुत्र लाल बहादुर यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की रात रामगढ़ कोठारी गांव निवासी मनीष चंद्र पुत्र लाल जी उसके घर के अंदर चुपके से घुस गया। जब उसकी नजर पड़ी तो चोर समझ कर उसने शोर मचा दिया गांव के लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थानापुर पुलिस चौकी इंचार्ज अमरदेव सिंह ने बताया कि मामले में 151 की कार्रवाई किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...