गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कांवर यात्रा के दौरान अपने घर का पता भूल गई कांवरिया को शृंग्वेरपुर पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस प्रयास से परिवार ने राहत की सांस ली।पुलिस के अनुसार कांवरिया अनामिका पांडेय पुत्री जटाशंकर पांडेय, निवासी आनापुर खास, थाना नवाबगंज घर का पता भूल गई थी। जानकारी मिलने पर शृंग्वेरपुर चौकी प्रभारी कुंवर भानचंद ने तत्परता दिखाते हुए उसके बताए विवरण के आधार पर परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके पिता जटाशंकर पांडेय से संपर्क कर अनामिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...