Gangapar News: घर का ताला तोड़ लाखों का सामान समेट ले गए चोर
गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बंद मकान में चोरी कर चोरों ने लाखों रुपये के बर्तन, अनाज और गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मुंबई से लौटे गृहस्वामी को मकान का ताला टूटा मिला।मऊआइमा के सिसई सिपाह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार गोस्वामी के मुताबिक, चोर कई कुंतल तांबा-पीतल के बर्तन, चार बोरा गेहूं, दो बोरा सरसों, कई बोरा चावल और एक हजार फुट सिंचाई पाइप समेत अन्य सामान उठा ले गए।पीड़ित ने गांव के पंकज मिश्रा, सुधीर मिश्रा, बंशीलाल, लकी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मकान का ताला तोड़कर 15 लाख के आभूषण व बर्तन चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.