Gangapar News: ग्राम सभा की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, शिकायत
गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: विकासखंड होलागढ़ के ग्राम पंचायत ऊंचडीह मजरा ईश्वरी का पूरा गांव में सार्वजनिक चकमार्ग पर कथित रूप से दबंगों एवं भूमाफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर ग्राम प्रशासक ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग किया है। शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए उल्लेख किया गांव के मुख्य चकमार्ग एवं ग्राम सभा की भूमि पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासक के साथ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से चक मार्ग एवं ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.