गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: हंडिया। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग, प्रयागराज के द्वारा गुरुवार को विकास खंड धनूपुर के ग्राम बनकट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में 'आयुष आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, प्रधान पति पंकज पाण्डेय, संस्कार भारती के सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अवनीश पाण्डेय ने किया। शिविर में कुल 250 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय, डॉ. सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ सुमन मिश्रा, डॉ. भावना दत्त एवं डॉ विवेक शुक्ला आदि रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: आयुर्विद्या कार्य...