Gangapar News: ग्राम पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के दायमगंज समोधीपुर गांव निवासी मोहम्मद रशीद अंसारी ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, उपजिलाधिकारी हंडिया, मुख्यमंत्री तथा थाना उतरांव में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक उसकी भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। मोहम्मद रशीद अंसारी के अनुसार उनकी भूमि सराय हुसे गांव में स्थित है। आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर जमीन पर पिलर गाड़ दिए और उस पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.