Gangapar News: ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली का पढ़ाया पाठ
गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से ग्राम चौपाल के तहत ग्राम सभा जैतापुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के साथ ही खान-पान, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग और प्राणायाम के महत्व की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और रोगी के रोग का शमन करना भी इसकी मूल भावना है। उन्होंने ग्रामीणों से बदलते मौसम के अनुसार आहार-विहार में बदल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.