गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेवा में पिछले एक सप्ताह से जला ट्रांसफॉर्मर आखिरकार बदल दिया गया। ग्रामीणों की समस्या और बिजली विभाग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और रविवार को जले ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। गौरतलब है कि ट्रांसफॉर्मर जलने से पूरा गांव एक सप्ताह तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...