गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: कौंधियारा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लोटाढ़ गांव में शुक्रवार रात पशुपालक राम बहोर यादव की गौशाला से चोरी की गई भैंस के मामले में ग्रामीणों ने सेमरी गांव के एक संदिग्ध को टाटा मैजिक (लोडर) वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कौशांबी जिले के सैनी स्थित पशु मेले से चोरी की भैंस बरामद कर ली। पुलिस ने संदिग्ध को वाहन सहित हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के पीछे सेमरी गांव के कुछ लोगों का हाथ है और चोरी की पूरी साजिश वहीं से रची गई थी। हालांकि ...