गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: मुख्य विकास अधिकारी व ग्रामीणों की हुई बातचीत का अब तक कोई सकरात्मक परिणाम नहीं निकल सका। पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पकरी सेवार के स्वामी पगलानंद आश्रम तक पहुंचने वाली टूटी सड़क का हाल जानने कोई संबधित अधिकारी नहीं पहुंच सका, जिससे ग्रामीणों में जिला प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। गांव के विवेक द्विवेदी, हरेकृष्ण पांडेय, नर्वदा प्रसाद पांडेय, ललन तिवारी, गोपी नाथ तिवारी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बेंचनराम निषाद सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पूर्व सीडीओ हर्षिका सिंह वाटर ट्रींटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची थी, उनके प्लांट पर पहुंचने की जानकारी जैसे ही पकरी सेवार गांव के लोगों को हुई वह उनके पास पहुंच गए,ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण काम करने वाली गजा...