गंगापार, सितम्बर 18 -- Gangapar News: यमुना नदी की धारा के मध्य स्थित सुजावन देव मंदिर शनिवार को 11सौ दीपमालाओं से जगमगा उठा। भगवान भोलेनाथ के इस प्रसिद्ध मंदिर में जलाये गए 11 सौ दीपों के प्रतिबिम्ब यमुना नदी की धारा की अनुपम छटा बिखेरते रहे। इस दौरान मंदिर पर भजन कीर्तन और भगवान भोलेनाथ की जयकारे लगाए गए। मंदिर पर दीपक जलाने का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया था। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञान गोस्वामी, बीडीओ/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जसरा शिवम सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज प्रजापति, समाज सहायक विकास अधिकारी गुलजार सिंह, विनोद कुमार द्विवेदी, राजेश शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: मंदिर में जलाए आर्शीवाद के दिए यह भी पढ़ें- Etah News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मेडिकल कॉलेज में हुआ दीपो...