गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। खीरी थाना क्षेत्र के बरहा मटियार गांव में सरस्वती प्रसाद मिश्र का घर और गोशाला है। गोशाले से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर आदिवासी बस्ती बसी हुई है।पिछले चार नवंबर को गांव की आदिवासी महिला अर्चना उनके के भीतर घास काटने लगी। मना करने पर महिला अर्चना, उसका पति बड़कऊ आदिवासी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने आकर भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। सभी ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट करना शुरू कर दिया। सरस्वती प्रसाद मिश्र ने बताया कि आदिवासी बस्ती नजदीक होने के कारण जीवन लाल आदिवासी पुत्र सिपाही लाल और बड़कऊ आदिवासी पुत्र जीवन लाल उसके गोशाला पर शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करते रहते हैं और पास में शौच कर चले जाते हैं। उनके और परिवार के लोगों के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। ...