गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोतस्करी के मामले में वांछित आरोपी को नवाबगंज पुलिस ने रविवार को कौड़िहार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मो. साकिर उर्फ मो. साकिब पुत्र मो. ईंसा उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात के समय घूमंतू पशुओं को पिकअप पर लाद...