गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: जारी स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या पाठशाला के रसोईघर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख रसोईघर में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पास स्थित स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद शिक्षकों व बच्चों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...