गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय व अमान्य कक्षाओं के संचालन को रोकने व उन्हें बंद करने के लिए बीईओ सहसों के द्वारा लगातार नोटिस भेजने से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने बुधवार को खोदायपुर स्थित बीआरवाई पब्लिक स्कूल की जांच किया। जांच के समय मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नही दिखाए जाने पर उसे बंद कराया गया। बीईओ सहसों ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों को आगे चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह के विद्यालय अपने हित के लिए बच्चों का नामांकन कर लेते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रेरणा पोर्टल और भारत सरकार के यू डायस पोर्टल पर छात्रों का नाम नहीं दर्ज कर पातें। यू डायस पोर्टल पर नाम दर्ज करने पर ही बच्चों का ...