गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: गुलेल के कंचे से मारकर ग्राम प्रधान को बेहोश कर दिया। लहूलुहान दशा में परिजनों द्वारा प्रधान को थाने लाया गया। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के पयागपुर रमगढ़वा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान/प्रशासक रामजी गौड़ पुत्र स्वर्गीय हिंछलाल गौड़ ने थाने में तहरीर दी कि वे शनिवार सुबह छह बजे ग्राम पंचायत के कोइलारी गांव के गहरा नाला के पास से मार्निंग वॉक करके वापस अपने घर आ रहे थे। उसी समय पड़ोसी मोहन लाल गौड़ ने गुलेल के कंचे से अचानक गालियां देते हुए हमलाकर कई बार प्रधान के सिर, आंख के बगल व शरीर के अन्य भागों को लहूलुहान कर दिया। काफी खून निकल जाने से प्रधान मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गये। तब तक शोरगुल व सूचना पर ग्राम प्रधा...