Gangapar News: गुलरिया जलाशय और उमापुर पंप कैनाल की नहरों में भी पानी छोड़े जाने की गुहार
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: उपरौध राजबहा की नहरों में पानी आने के बाद गुलरिया जलाशय और उमापुर पंप कैनाल की एक दर्जन नहरों में भी पानी छोड़े जाने की संबंधित सैकड़ों गांवों के किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है। समूचे मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों की खेती को हरा भरा रखने के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय की नहरों से पानी पहुंचता रहा है। इस समय धान की नर्सरी के लिए सिंचाई की बेहद जरुरत है। खरीफ की ज्यादातर फसलें पानी के अभाव में नष्ट हो रही हैं। पूरा जून बीत गया, लेकिन मांडा क्षेत्र में बरसात नहीं हुई। तेज धूप के चलते धान के बेहन सूख रही हैं। किसानों की मांगों पर मिर्जापुर जनपद के सिंचाई अधिकारियों द्वारा मांडा के उपरौध राजबहा की आधा दर्जन नहरों में दो दिन पहले पानी छोड़ा गया। पहाड़ी क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.