गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड शंकरगढ़ एवं न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्रीराम वाटिका, पुरानी बाजार में गुरु दक्षिणा एवं भगवा ध्वज पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भाग लेकर भगवा ध्वज का पूजन किया तथा गुरु दक्षिणा अर्पित की। अध्यक्षता रामखेलावन गुप्ता ने की। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में आरएसएस का गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित, भगवा ध्वज का किया पूजनगुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व विभाग प्रचारक सुबंधु ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अर्पण, तर्पण और समर्पण के मूल भावों पर आधारित है, जिनमें समर्पण सर्वोच्च है। संघ में भगवा ध्वज को गुरु के रूप में स्वीक...