गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: रंजिशन गाली-गलौज कर रहे आरोपियों को जब महिला ने रोका, तो आरोपियों ने महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के तिसेन तुलापुर गांव निवासी भगवान दास मौर्या पुत्र सूर्य लाल ने थाने में तहरीर दी कि मोहल्ले के कमलेश मौर्या, राम नरेश मौर्या और राजाराम मौर्या रंजिशन उनकी पत्नी शांती देवी को गालियां दे रहे थे। जब महिला ने गाली देने से रोका, तो तीनों आरोपियों ने महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला को पुलिस ने इलाज हेतु मांडा सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...