Gangapar News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: चित्रकूट विश्राम स्थल जसरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ के शुभ अवसर पर सामूहिक कलश यात्रा निकाली गई। श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को प्रारंभ किया गया। कथा की पूर्व संध्या पर कलश यात्रा चित्रकूट विश्राम स्थल केसरवानी वैश्य धर्मशाला जसरा से प्रारंभ होकर पूरे जसरा बाजार का भ्रमण करते हुए समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र केसरवानी सोनू, शंभू नाथ खरे, शंभू नाथ केसरवानी, राजू सेठ, शंकर लाल केशरवानी मधुकर, सतीश कुमार खरे, सुधीर केसरवानी, कमलाकर सिंह, रतन केसरवानी, शशि केसरवानी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.