गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री नर्वदेश्वर रामलीला समिति कौड़िहार के तत्वावधान में कौड़िहार बाजार में चल रही रामलीला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। रामलीला के दौरान गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बारात निकाली गई। बारात में शामिल श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरा बाजार भक्तिमय हो गया। राम बारात में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री जया पाल भी शामिल हुईं।रामलीला में जगत जननी मां सीता के स्वयंवर के बाद राजा दशरथ की प्रतिज्ञा से जुड़ी लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में नागेश मिश्रा उर्फ कोहड़ा अपने शानदार अभिनय से खूब तालियां बटोर रहे हैं। उनके संवाद और मंच पर प्रस्तुति दर्शकों के बीच आकर्षण...