गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोरांव के कमलानगर मंडल अंतर्गत सराय दत्ते स्थित दत्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निर्मला पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर संजय मौर्या, भूपेन्द्र सिंह, सूरज यादव, महेश माली, समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर औता में चला स्व...