गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: सहसों ब्लॉक में पूरे धूमधाम के साथ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ब्लाक प्रमुख गीता सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो व कार्यों से हम सबको बहुत कुछ सीखना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर में गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के उपरांत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह, खंड विकास अधिकारी रामवीर सिंह पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश बहादुर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी कमलाकांत मिश्र, पूर्व ग्राम प्रधान नन्हे सिंह आदि ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयन्ती पर चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Gangapar News: गांध...