Gangapar News: गरवा धरावल माइनर का साइफन खराब होने से फसल डूबी
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: गरवा धरावल माइनर के साइफन में पानी भर जाने से आधे दर्जन किसानों की बीस एकड़ में रोपी गई धान की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। किसान राम प्रताप पांडेय ने बताया कि बेलन नहर की गरवा धरावल माइनर की तीन वर्ष पहले साफ-सफाई संबधित विभाग की ओर से करवाई गई थी,उस समय सफाई करवानें वाले ठेकेदार ने साइफन में जल निकासी के लिए डाली गई, पाइप का ध्यान दिए बिना नहर की खोदाई करवा दी, जिसमें साइफन पूरी तरह बर्बाद कर हो गया। साइफन के बीच मिट्टी भर जाने से बरसात का पानी निकल नहीं सका, जिससे बीस एकड़ में सिर्फ पानी ही पानी भरा पड़ा है। किसान राम प्रताप पांडेय, सत्यम तिवारी, रमेश चन्द्र ने बताया कि जिस धान के खेत में अधिक पैदावार होती रही, उसी खेत में झील जैसा नजरा है। धान के खेती करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रखा है, सब क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.